search

Karnataka Murder Case: कर्ज विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव को घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 3 hour(s) ago views 426
Karnataka Murder Case: कर्नाटक के विजयपुरा जिले के देवराहिप्परागी कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसे घर के परिसर में ही दफना दिया। वहीं, इस अपराध का खुलासा 24 दिन बाद हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सरोजिनी रत्नाकर (45) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान प्रभु रत्नाकर (46) के रूप में हुई है।



प्रभु ने अपनी पत्नी सरोजिनी के नाम पर कर्ज लिया था, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। 23 जनवरी की रात को दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अगले दिन, 24 जनवरी को, प्रभु ने कथित तौर पर सरोजिनी के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाद में, उसने कथित तौर पर शव को घर के परिसर में दफना दिया और झूठी कहानी गढ़ी कि वह घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। उसने देवराहिप्परागी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई और सरोजिनी की तलाश में उसके मायके वालों के साथ शामिल हो गया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/reliance-industries-chairman-mukesh-ambani-says-we-will-prove-ai-will-not-take-away-jobs-it-will-create-new-ones-article-2372989.html]हम साबित करेंगे कि AI से नौकरियां नहीं जाएंगी, इससे नौकरियां बढ़ेंगी: मुकेश अंबानी
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 12:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cbse-board-exam-2026-bomb-threats-in-noida-schools-again-bomb-disposal-squad-search-amid-cbse-board-exams-article-2372962.html]CBSE Board Exam 2026 Bomb Threats: नोएडा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच जांच में जुटी पुलिस
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 12:13 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-man-in-hyderabad-killed-his-ex-wife-by-stabbing-her-in-the-head-after-entering-her-house-article-2372961.html]Hyderabad Murder Case: घरेलू हिंसा मामले में फंसे व्यक्ति ने की अपनी पूर्व पत्नी की हत्या, घर में घुसकर सिर पर मारा चाकू
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:57 AM

जांच के दौरान पुलिस को प्रभु पर संदेह हुआ और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। लंबी पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे मामले की सच्चाई का खुलासा हुआ।

बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शव को कब्र से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

सरोजिनी की मां की शिकायत के बाद प्रभु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



PM Modi Addresses AI Summit: पीएम मोदी ने किया इंडिया AI समिट का भव्य आगाज, बोलें- \“ग्लोबल साउथ के लिए हैं गर्व की बात\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162445