search

बच्ची को जन्म देकर बोली नाबालिग... अब्बू पड़ोसी दादा ने किया दुष्कर्म; कांपते होंठों से बयां की आपबीती

deltin33 5 hour(s) ago views 602
  

हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हापुड़। अंधेरी रात के सन्नाटा के बीच पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में पिता के सामने 14 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया।

वहीं, एक तरफ पसीने से तरबतर बेटी तेज दर्द से कराह रही थी। वहीं, उसे मां बनता देखर पिता समेत अन्य परिजन की आंखें फटी रह गईं। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता ने आंखों में आंसू और कांपते होंठों से जो बयां किया वह सभी को झकझोर कर रख देने वाला था।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दरअसल, बेटी ने पिता को बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के दादा इस्लाम ने जबरन घर में बंद कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नाबालिग के पेट में हुआ था दर्द

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित पिता ने बताया कि 14 फरवरी की रात वह अपने घर पर था। उसकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थे। रात्रि करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठे थे। तभी बेटी के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। घर की महिलाओं ने बेटी को चारपाई पर लिटाया। वह बेटी के पास था।

वहीं, परिवार के लोग चिकित्सक को बुलाने के लिए चले गए। इसी बीच बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की किलकारी सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उधर, बच्ची को जन्म देने के बाद बेटी के चेहरे पर डर, बेबसी और शर्म थी। उसने बताया कि जिस बच्ची को उसने जन्म दिया वह पड़ोसी इस्लाम की है।

आरोपी ने कई बार उसे घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस खौफनाक सच को सुनते ही सभी आग बबूला हो गए। वह आरोपी के घर पहुंचा लेकिन, वह नहीं मिला। जिसके बाद वह थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के हाथ में तहरीर थमा दी।

यह भी पढ़ें- हापुड़: युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील सामग्री वायरल, पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी के सामने पिता ने रोते हुए कहा कि साहब... इस्लाम को मेरी बेटी दादा कहती थी। उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। समाज में हमारी नाक कट गई। इस्लाम को सजा दो कड़ी से कड़ी।

थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473519