स्पाइसजेट अपने बेड़े में नए विमान शामिल करेगा। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संकट के बाद वापसी की राह पर अग्रसर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने नेटवर्क विस्तार और परिचालन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एयरलाइन ने 10 अतिरिक्त विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह कदम एयरलाइन की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने नेटवर्क को फिर से मजबूत करने और बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। स्पाइसजेट की कोशिश अपने बेड़े को बढ़ाकर 60 विमानों तक ले जाने की है।
कंपनी इसके लिए वेट और डैम्प लीज के साथ-साथ अपने उन पुराने विमानों को भी वापस सेवा में लाने की योजना पर काम कर रही है, जो वर्तमान में तकनीकी कारणों से ग्राउंडेड हैं। विमानों की इस नई खेप के आने से कंपनी की परिचालन क्षमता में सुधार की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए स्कूल; जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां |