search

मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

LHC0088 3 hour(s) ago views 563
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में युवक बबलू की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार विशाल घायल हो गया।

क्षेत्र के गांव नियामतपुर इकरोटिया निवासी बबलू बुधवार की रात किसी काम से दलपतपुर गया था। जैसे ही वह दलपतपुर में पहुंचा तो सामने से आ रही गांव के ही विशाल की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- अजब-गजब: मुरादाबाद के इस गांव में \“भूतिया\“ शिकायतों से मचा हड़कंप, 3 महीने में 50 फर्जी केस!

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां बबलू की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन युवक को उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162418