search

हैदराबाद में पूर्व पति ने घर में घुसकर की महिला की हत्या, घरेलू हिंसा के केस को लेकर था नाराज

LHC0088 14 hour(s) ago views 850
  

आरोपी व्यक्ति ने 2022 में महिला से शादी की थी। शादी भारत में हुआ था।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल व्यक्ति कनाडा के एक आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन पूर्व पत्नी की ओर से दायर घरेलू हिंसा के मामले के कारण वह कनाडा नहीं जा सकता था। इस बात से निराश होकर उसने अपनी पूर्व पत्नी को सिर में चाकू मारकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि महिला एक आईटी कंपनी में काम करती थी। उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। आरोपी शख्स ने महिला को अपनी मां की मौत के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। अपनी शिकायत में महिला के दूसरे पति ने कहा कि वह तीन महीने की गर्भवती थी। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
2022 में हुई थी शादी

आरोपी व्यक्ति ने 2022 में महिला से शादी की थी। शादी भारत में हुआ था और बाद में वह व्यक्ति कनाडा चला गया। इस दौरान महिला भी उसके साथ कनाडा गई थी। हत्या के बाद आरोपी पर लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया और उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया। वह कनाडा वापस नहीं जा सका। 2024 में दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक के बाद महिला ने अप्रैल 2025 में दूसरी शादी कर ली। आरोपी मार्च 2025 में अपनी मां की मौत के बाद भारत लौटा था। वह बेरोजगार हो गया और तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपने माता-पिता के घर रहने लगा। आरोपी को लगता था कि पूर्व पत्नी की वजह से उसे और उसके परिवार को मानसिक पीड़ा हुई। वह अपनी मां की मौत को भी इसी मानसिक तनाव से जोड़ता था। वह महिला की नई जिंदगी और दूसरी शादी से और ज्यादा खफा था।
कैसे की हत्या की प्लानिंग?

आरोपी ने ठान लिया कि वह महिला को मार डालेगा। उसने सोशल मीडिया के जरिए उसका पता लगाया। दो महीने पहले वह हैदराबाद आ गया और एक हॉस्टल में रहने लगा। उसने महिला के अपार्टमेंट की रेकी की और पूरी प्लानिंग की। बुधवार को वह एक बैग लेकर महिला के घर पहुंचा। बैग में दो चाकू, एक ड्रिलिंग मशीन और पांच लीटर पेट्रोल का डिब्बा था। उसने घर में घुसकर महिला जिस कमरे में थी, वहां पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

इसके बाद आरोपी ने महिला के सिर में बार-बार चाकू मारकर उसे तुरंत मौत के घाट उतार दिया। महिला की सास बालकनी पर थीं, जब यह वारदात हुई। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी ने कमरे में हर तरफ पेट्रोल छिड़क दिया था और खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था।

उसने धमकी दी कि वह कमरे को आग लगा देगा। पुलिस ने काफी मनाने के बाद उसे टॉयलेट से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: SIR के बाद गुजरात में 68 मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162628