search

मध्य प्रदेश: कुख्यात आरोपित भय्यू लाला की संदिग्ध मौत, पुलिस के डर से छुपा था पलंग पेटी में

cy520520 2026-2-19 05:56:43 views 849
  

कुख्यात आरोपित भय्यू लाला की संदिग्ध मौत, पुलिस के डर से छुपा था पलंग पेटी में (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन,मंदसौर। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में कुख्यात आरोपित भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके घर पर पुलिस ने दबिश दी थी जिनसे बचने के लिए वह पलंग पेटी में छुप गया था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। भय्यू लाला पर लगभग 19 प्रकरण दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार सीतामऊ पुलिस ने बुधवार रात में भय्यू लाला की तलाश में ग्राम सुरजनी में उसके घर पर दबिश दी थी। तब भय्यू लाला घर पर ही था। और पुलिस के डर से वह पलंग पेटी में छुप गया। थोड़ी देर घर के छान बीन कर पुलिसकर्मी चले गए। इधर पेटी के अंदर दम घुटने से भय्यू लाला की मौत हो गई।

हालांकि भय्यू लाला के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने घर मे घुसकर मारा है! 25 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। और घर से डीवीआर ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार भय्यू लाला पर 19 अपराध दर्ज है। उसकी हिस्ट्री शीट भी खुली हुई थी। लाला पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
मुंबई पुलिस को भी तलाश थी

कुछ माह पहले मुंबई पुलिस ने भी जावरा से भय्यू लाला के दो गुर्गों को 10 किलो एमडी के साथ जावरा में पकड़ा था। तबसे मुंबई पुलिस को भी उसकी तलाश थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725