search

सुलतानपुर में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मालगाड़ी... 53 मिनट तक रुका रेल यातायात, बड़ा हादसा टला

deltin33 2026-2-19 03:55:58 views 1246
  

मालगाड़ी की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर



संवादसूत्र, जागरण, चांदा (सुलतानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन पर शेरपुर परशुराम गांव के पास बुधवार की सुबह ईंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। इसी बीच सामने से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे 53 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

रेल मार्ग के किनारे बने रास्ते से ट्रैक्टर ईंट लादकर जा रहा था। शेरपुर परशुराम गांव के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक की ओर घूम गया। इसी बीच सुबह 10.37 पर सुलतानपुर से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

चालक वाहन छोड़कर भागकर खड़ा हुआ। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर चांदा कोतवाली से एसआई अवधेश सिंह यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ और पुलिस की मौजूदगी में खोदाई मशीन से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान करीब 53 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। कर्मचारियों ने ट्रैक व इंजन का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित घोषित किया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 12वीं की छात्रा का सुसाइड, परिजन बोले- परीक्षा को लेकर तनाव में थी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131