search

AI के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संकल्प लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

cy520520 2026-2-19 01:56:30 views 1154
  

भारत ने एआइ के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संकल्प लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है (फोटो- एक्स)



आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत ने एआइ के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संकल्प लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, एआइ जिम्मेदारी अभियान के तहत 24 घंटे में प्राप्त सबसे अधिक संकल्प के लिए भारत को गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, 24 घंटे की अवधि के दौरान 2,50,946 वैध संकल्प प्राप्त हुए, जबकि शुरुआत में 5,000 संकल्प का लक्ष्य रखा गया था। यह मजबूत सार्वजनिक भागीदारी और जिम्मेदार एआइ अपनाने के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

यह घोषणा भारत मंडपम में एआइ समिट के दौरान गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड एडजुडिकेटर की उपस्थिति में की गई, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर उपलब्धि की पुष्टि की।

आइटी मंत्रालय के कहा कि 16 फरवरी को इंटेल इंडिया के सहयोग से इंडियाएआई मिशन के तहत शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी \“\“एआइ जिम्मेदारी संकल्प\“ अभियान ने नागरिकों को समर्पित पोर्टल के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए आमंत्रित किया था।
एआइ को अपनाने में भारत 10 साल में अमेरिका से भी तेज हो सकता है : श्रीधर वेम्बू

जोहो कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने बुधवार को कहा कि भारत अपनी युवा, अधिक आशावादी आबादी के साथ प्रौद्योगिकी की नई लहर को अपनाने के साथ 10 वर्षों में एआइ अपनाने में अमेरिका की तुलना में तेज हो सकता है।

वेम्बू ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भारत में यूपीआइ बड़े पैमाने पर बन गया, एआइ भी वैसा ही हो सकता है। उन्होंने इसे लेकर फाइबर ऑप्टिक्स का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि हमारे पास बहुत युवा आशावादी आबादी है। हमारे पास बहुत अधिक संशयवादी आबादी नहीं है।

उन्होंने कहा कि \“\“अनिच्छुक भीड़\“\“ के विपरीत, भारत में एआइ को स्वीकार करने और अपनाने का खुलापन बहुत अधिक है। देश को एआइ में आगे रखने के लिए वेम्बू ने युवा उद्यमियों और स्टार्ट-अप को आशावादी प्रयोग करने और चुनौतियों से सीखते रहने का सुझाव दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725