search

दिल्ली की स्पेशल टीम का बरेली में बड़ा एक्शन: सुपीरियर फैक्ट्री में आम लोगों की एंट्री बंद, फाइलों से खुलेंगे राज

Chikheang 3 hour(s) ago views 946
  

सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री का परिसर। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम आयकर विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई टीम ने फैक्ट्री के कार्यालय में पहुंचकर खरीद–फरोख्त और कर लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की, जो बुधवार शाम तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

एहतियात के तौर पर स्थानीय पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है और मुख्य गेट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। आयकर टीम के कर्मचारी हरियाणा नंबर की टैक्सी गाड़ियों से परिसर में पहुंचे हैं। मंगलवार रात जांच शुरू करने के बाद फैक्ट्री में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। केवल प्रबंधन और विभागीय कार्य से जुड़े चुनिंदा कर्मचारियों को ही कार्यालय क्षेत्र में आने की अनुमति दी गई।

फैक्ट्री परिसर में उत्पादन से संबंधित नियमित कार्य जारी रहा, जबकि कार्यालय खंड में आयकर अधिकारियों ने फाइलों और अभिलेखों की पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक खरीद-बिक्री से संबंधित कई फाइलें बाहर से मंगाई गईं और कर भुगतान के रिकार्ड का मिलान किया गया।स्थानीय आयकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई दिल्ली की विशेष आयकर टीम की ओर से की जा रही है और स्थानीय इकाई की इसमें सीधी भूमिका नहीं है।

टीम परिसर में ही डेरा डाले हुए है। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 12-12 घंटे के अंतराल पर बदली जा रही है। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और किसी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि टैक्स से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि सभी प्रकार के कर लेनदेन का सत्यापन किया जा सके। देर शाम तक कार्रवाई जारी रहने से इलाके में हलचल बनी रही। फैक्ट्री के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल व प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।




यह भी पढ़ें- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली आना हुआ सुपरफास्ट; रोडवेज चलाएगा 600+ बसें, कर्मचारियों के लिए भी खुला खजाना
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164080