search

कैथल में सीबीएसई 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, 5011 छात्रों ने दिया फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम

Chikheang 3 hour(s) ago views 909
  

कैप्शन: कैथल में सीबीएसई 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू (File Photo)



जागरण संवाददाता, कैथल। जिले में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। पहल दिन विद्यार्थियों ने फिजिकल की परीक्षा दी। पांच हजार 11 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बैठे।

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट नजर आया। नकल को रोकने के लिए परीक्षा केेंद्रों पर उड़नदस्तों का भी गठन किया गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की काफी भीड़ नजर आए। शहर के आरकेएसडी स्कूल, ओएसडीएवी स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल, आइजी स्कूल सहित 15 केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से हुए हैं। पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा केंद्र के बाहर आए विद्यार्थी एक दूसरे से परीक्षा को लेकर बातचीत करते नजर आए। छात्राओं ने कहा कि परीक्षा बहुत ही अच्छे माहौल में हुई है, किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई। परीक्षा केंद्रों पर भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। आइजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देकर बाहर आई छात्रा ज्योति, रेनू, पायल, कोमल ने बताया कि फिजिकल विषय की परीक्षा थी, काफी अच्छा पेपर हुआ है, बेहतर अंक आने की उम्मीद है।
फिजिकल विषय की परीक्षा हुई: अमृता

छात्रा अमृता ने बताया कि पहले दिन फिजिकल विषय की परीक्षा हुई है, किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई। बहुत ही अच्छे माहौल में परीक्षा हुई। अच्छे अंक आने की उम्मीद परीक्षा में हुई है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई है।
पेपर काफी अच्छा हुआ : सुजल

छात्रा सुजल ने बताया कि फिजिकल विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहले थोडी घबराहट थी, लेकिन जब परीक्षा शुरू हुई तो काफी अच्छा लगा। अच्छे अंक परीक्षा में आने की उम्मीद है।
किसी भी तरह की परेशनी नहीं आई: नैंसी

आर्यन सीनियन सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने बताया कि फिजिकल विषय की परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को लेकर अच्छे प्रबंध किए गए हैं, किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई है। परीक्षा बहुत ही अच्छी हुई है।
परीक्षा केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण: अंजू गंभीर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नोडल अधिकारी अंजू गंभीर ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, दोनों कक्षाओं के 10 हजार 868 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के साथ-साथ परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए केंद्रों का दौरा किया जा रहा है। 12वीं कक्षा की परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से सम्पन्न हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163895