तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, देवरिया। रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से 19 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वाह्न 10 बजे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर सीसी रोड, देवरिया परिसर में आयोजित होगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां अशोक लेलैंड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ओम इन्फा टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रो ग्रीन सॉल्यूशन तथा हिताची कैश मैनेजमेंट भाग लेंगी।
यह भी पढ़ें- देवरिया हादसे में जलकर मरी महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। |