search

बोर्ड परीक्षा से पहले आगरा में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

deltin33 3 hour(s) ago views 705
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी बोर्ड की परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। स्वजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।

घर में मकान मालिक के बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। नगला बूढ़ी स्थित तुलसी बाग निवासी हीरा सिंह जूता कारखाने में काम करते हैं। पत्नी और 15 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ चंद्रभान के मकान में प्रथम तल पर किराए पर रहते हैं।

घर में मकान मालिक के बेटे की शादी की तैयारी चल रही हैं। हीरा सिंह की पत्नी शाम को बाजार गयी थीं। पांच बजे घर लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। कई आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दी।

उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। न्यू आगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे की चटकनी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो शिवानी का शव छत के पंखे से दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। किशोरी का शव देख परिवार में रोना-पीटना मच गया।

स्वजन ने पुलिस को बताया शिवानी दसवीं की छात्रा थी। दोपहर में उसकी बातचीत से कहीं से ऐसा नही लगा कि वइ इस तरह का कदम उठा सकती है।

स्वजन बेटी की आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472998