search

हरियाणा में नशेड़ी दोस्तों का कारनामा! 50 हजार में गिरवी रखी कार, फिर डुप्लीकेट चाबी से उड़ा ले गए

LHC0088 3 hour(s) ago views 855
  

नशे की लत में पहले गिरवी रखी अपनी कार, फिर चुराई दूसरी; अंबाला में दो गिरफ्तार। एआई जेनरेटेड फोटो (सोर्स- जेमिनी)



जागरण संवाददाता, अंबाला। पुलिस ने कार चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

थाना पड़ाव में 16 फरवरी को दर्ज मामले में पुलिस ने सचिन कुमार निवासी सेक्टर-नौ अंबाला शहर और कार्तिक निवासी लाजपत नगर जलबेहड़ा रोड, वर्तमान पता दुर्गानगर अंबाला शहर को काबू किया।

आरोप है कि दोनों ने 15 फरवरी को लाल कुर्ती बाजार, अंबाला छावनी क्षेत्र से कार चोरी की थी। चौकी प्रभारी लाल कुर्ती उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता राजन निवासी बीसी बाजार, अंबाला ने 15 फरवरी को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी।

उसकी कार बाजार के पास खड़ी थी, जिसे चोर लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपितों की पहचान कर दबिश दी। 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से चोरी की कार बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि नशे की आदत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी कार 50 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी। इसके लिए जो रुपये मिले थे, वह नशे में ही उड़ा दिए। नशे की लत बढ़ती गई और रुपये की जरूरत फिर खड़ी हो गई।

राहुल ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर उसी कार को दोबारा हथियाने की योजना बनाई। पहले उन्होंने राजन से कार की लोकेशन पूछी और फिर वहां पहुंचकर अपने पास रखी डुप्लीकेट चाबी से कार स्टार्ट कर ली। पुलिस ने इस कार को बरामद किया है, जबकि दोनों आरोपितों को जेल भेजा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161813