search

मुबई एक्सप्रेसवे पर महासचिव के बेटे को रोका, डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ा; क्राइम ब्रांच के खिलाफ हड़ताल पर वकील

deltin33 Yesterday 12:26 views 515
  

क्राइम ब्रांच के खिलाफ हड़ताल पर गए वकील। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव टीका डागर ने क्राइम ब्रांच के कर्मियों पर जांच के नाम पर उनके बेटे को परेशान करने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन हड़ताल पर चला गया। एसोसिएशन ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

टीका डागर का आरोप है कि उनका बेटा मंगलवार देर रात कार से सेक्टर-37 की ओर से आ रहा था। मुंबई एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सेक्टर-तीन के पास क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने नाका लगाया हुआ था। आरोप के अनुसार, जांच के दौरान क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे को बेवजह परेशान किया और डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया।
पुलिस को दी शिकायत, वकीलों की हड़ताल

घटना के संबंध में सेक्टर-आठ थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने न्यायालय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। वकीलों ने कहा कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद फैक्ट्री आग: मालिक-मैनेजर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, 50 से अधिक झुलसे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473168