search

बांका में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 13.3 ग्राम के साथ तीन गिरफ्तार

LHC0088 10 hour(s) ago views 516
  

बांका में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़



संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के पास स्थित दो मंजिला मकान में छापेमारी कर 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई थी कि रजौन ब्लाक गेट के पास स्थित एक दो मंजिला मकान में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार किया जा रहा है।  
13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

सूचना के बाद उनके नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से रजौन बाजार निवासी 30 वर्षीय गुलशन कुमार,वीआईपी कालोनी रजौन निवासी 24 वर्षीय आलोक कुमार तथा खिड्डी गांव निवासी 34 वर्षीय नितेश कुमार को 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।  

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राज रतन के अलावा एसआई संजय कुमार सिंह,पवन कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
ब्राउन शुगर का फैल रहा नेटवर्क

जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार लगातार पांव पसारता दिख रहा है। ताजा मामले में पुलिस ने 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह नशा छोटे-छोटे पैकेटों में सप्लाई किया जाता है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर पुड़िया के रूप में बेचा जाता है।  

एक ग्राम को कई हिस्सों में बांटकर ऊंचे दाम पर बेचा जाता है, जिससे कम मात्रा में भी तस्करों को अच्छा मुनाफा हो जाता है।
सीमावर्ती रास्तों के जरिए पहुंचती है बांका

सूत्रों के अनुसार ब्राउन शुगर बाहरी राज्यों से सीमावर्ती रास्तों के जरिए यहां तक पहुंचती है। पहले भी अमरपुर और बांका में कुछ युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिससे साफ पता चलता है कि संगठित नेटवर्क सक्रिय है।  

ॉपुलिस अब सप्लाई चेन की कड़ियों को खंगाल रही है। लगातार बढ़ती घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि नशे का जाल युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162026