search

भुवनेश्वर में कुख्यात ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार, 36 लाख रुपये की ब्राउन शुगर भी जब्त

Chikheang 3 hour(s) ago views 676
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, आबकारी विभाग ने मंगलवार को कुख्यात महिला ड्रग तस्कर अन्नपूर्णा बेहरा उर्फ पन्ना को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 36 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई।

पन्ना, जो भुवनेश्वर के मैसीखाला स्लम इलाके की निवासी है, पिछले कई वर्षों से शहर में एक मादक पदार्थ सिंडिकेट चला रही थी।अधिकारियों के अनुसार, वह अवैध ड्रग कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर से बचने के लिए महिलाओं को ढाल के रूप में इस्तेमाल करती थी।
खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई

विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भुवनेश्वर आबकारी टीम ने एक डिकॉय (छद्म) ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने ग्राहक बनकर पन्ना को रंगे हाथों पकड़ा, जब वह ब्राउन शुगर की डील कर रही थी।

  

छापेमारी के दौरान 360 ग्राम हेरोइन (जिसे आम तौर पर ब्राउन शुगर कहा जाता है), 4,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पन्ना को अदालत में पेश किया गया।
360 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

खुर्दा एसपी देबाशीष पटेल ने कहा कि हमारे रेंज-1 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। हमने 360 ग्राम ब्राउन शुगर, 4,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है।  

यह व्यावसायिक मात्रा का मामला है, इसलिए आगे की जांच के लिए हम पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नारकोटिक्स अधिकारियों सहित कई एजेंसियों के साथ समन्वय करेंगे।अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ड्रग नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए व्यापक जांच जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163772