search

यमाल के पेनाल्टी पर चूकने से हारा बार्सिलोना

deltin33 5 hour(s) ago views 380
  

यमाल के पेनाल्टी पर चूकने से हारा बार्सिलोना



डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। लामिने यमाल के पेनाल्टी पर गोल करने से चूकने के चलते स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा में सोमवार रात बार्सिलोना को गिरोना के खिलाफ 2-1 से हार झेलनी पड़ी। गिरोना की इस जीत में थामस लेमार और फ्रान बेल्ट्रान ने एक-एक गोल किया।

बार्सिलोना की एक सप्ताह में यह दूसरी हार रही और इससे क्लब ने लीग में रीयल मैड्रिड को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया।बार्सिलोना फिलहाल अंक तालिका में रीयल मैड्रिड से दो अंक पीछे है।

इस मैच में जीतने से वह अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मैड्रिड से आगे हो जाता, लेकिन अब उसके 24 मैच में 58 अंक हैं, जबकि मैड्रिड के इतने ही मैच में 60 अंक हैं। बार्सिलोना की टीम पिछले हफ्ते कोपा डेल रे में एटलेटिको मैड्रिड से 4-0 से हार गई थी। यमाल हाफ टाइम से ठीक पहले पेनाल्टी किक को गोल में बदलने से चूक गए।

हालांकि पाउ कुबार्सी के गोल से बार्सिलोना ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी, लेकिन महज तीन मिनट बाद ही गिरोना ने वापसी की और उसके लिए थामस लेमार और स्थानापन्न खिलाड़ी फ्रान बेल्ट्रान ने एक-एक गोल कर शानदार जीत पक्की कर दी।  

यह भी पढ़ें- नशे ने खेल मैदान से पहुंचाया श्मशान; नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवा लौटा था फुटबॉल खिलाड़ी, ओवरडोज ने ली जान

यह भी पढ़ें- नेशनल इंक्लूजन कप: 18 राज्यों से होगी भिड़ंत, चाईबासा के खिलाड़ियों के पास मैक्सिको जाने का सुनहरा मौका
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473022