LHC0088 • 4 hour(s) ago • views 920
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कारोबारी अमृत बजाज की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। कारोबारी की मौत बैडमिंटन खेलते वक्त हुई। उनकी उम्र 57 साल की थी।
ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज अश्वनीनगर स्थित सोनकर बाड़ी के ओपन कोर्ट में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल शुरू हुए कुछ ही मिनट हुए थे कि दूसरे शॉट के दौरान शटल उठाने के लिए झुकते समय वे अचानक गिर पड़े।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
साथी खिलाड़ियों ने पहले उन्हें संभालने की कोशिश की। पानी के छींटे मारे गए और तौलिये से हवा दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तुरंत उन्हें रायपुरा स्थित जगन्नाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुआ फुटेज
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में वे सामान्य रूप से खेलते नजर आते हैं। पहला शॉट खेलने के बाद जैसे ही वे दूसरे शॉट पर झुकते हैं, अचानक गिर जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: जुड़वां भाइयों के \“जुड़वां\“ नंबर... JEE Mains सेशन 1 में ओडिशा के महरूफ और मसरूर ने किया कमाल |
|