search

Jio: ये है 56 दिन की वैलिडिटी वाला जबरदस्त प्लान, रोज मिलता है 1.5GB डेटा भी

LHC0088 5 hour(s) ago views 739
  

Jio के 579 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानें।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस Jio के पास यूजर्स के लिए 579 रुपये का एक प्रीपेड प्लान अवेलेबल है। ये प्लान उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा है जो मीडियम टर्म वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये प्लान ज्यादातर लोगों के बजट में पूरी तरह से फिट बैठता है। साथ ही यहां आपको ठीक-ठाक डेटा भी मिलता है। हालांकि, प्लान के साथ कोई 5G डेटा बंडल नहीं है, लेकिन आज हर किसी को 5G की जरूरत होती भी नहीं है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
Jio का 579 रुपये का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो का 579 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इसके अलावा, आपको यहां डेली 1.5GB डेटा और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिनों की है।

  

जियो का 579 रुपये वाला ये प्लान JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके साथ ही, यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 35,100 रुपये का 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। ध्यान दें कि Jio ने बताया है कि Google Gemini ऑफर का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, यूजर्स को लगातार 299 रुपये और उससे ज्यादा के 1.5GB डेली डेटा प्लान पर बने रहना होगा।

कंपनी के पास कई सस्ते 1.5GB डेली डेटा प्लान भी उपलब्ध हैं। एंट्री-लेवल 1.5GB डेली डेटा प्लान की कीमत 239 रुपये है। ये 239 रुपये का प्लान 22 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा मिलता है। 239 रुपये के प्लान के साथ, यूजर्स को ये फायदे मिलते हैं, लेकिन Google Gemini ऑफर में कोई एड-ऑन सब्सक्रिप्शन नहीं है। Google Gemini ऑफर सिर्फ हाई-वैल्यू प्लान के साथ बंडल किया गया है।

कंपनी के पास 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 666 रुपये और 889 रुपये के प्लान भी हैं। हालांकि, अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है जो पूरे साल के लिए रोज़ाना 1.5GB डेटा देता हो।

यह भी पढ़ें: फोन कवर खरीदने पर iPhone 17 Pro Max फ्री मिलेगा, जानिए कहां और क्यों मिल रहा ऐसा ऑफर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161765