search

असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल, हिमंत सरमा ने दी जानकारी

LHC0088 Yesterday 21:56 views 1039
  

भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे: हिमंत बिस्वा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी स्थित बोरा के आवास पर मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की।
भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे

सरमा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया औपचारिकताओं को अंतिम रूप देंगे और राष्ट्रीय नेतृत्व से भी मंजूरी मिल चुकी है।बोरा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन निर्णय नहीं बदला।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शामिल होने की पुष्टि की

सरमा का कहना है कि बोरा लंबे समय से कांग्रेस में असंतोष महसूस कर रहे थे और भाजपा उन्हें अपनी भूमिका निभाने का व्यापक मंच देगी। चुनाव से पहले यह घटनाक्रम असम की राजनीतिक दिशा पर असर डालने वाला माना जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161489