search

देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण के लिए 102 करोड़ की पहली किस्त जारी, गंडक पर बनेगा पुल

cy520520 2026-2-17 21:56:38 views 1246
  

देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण के लिए 102.22 करोड़ की पहली किस्त जारी।



जागरण संवाददाता, देवरिया। नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के विकास को जल्द ही गति मिलेगी। देवरिया-कसया मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 102.22 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया। इसकी अनुमानित कुल लागत 292.06 करोड़ रुपये है। फोरलेन पर पटनवा घाट के सामने छोटी गंडक नदी पर नए पुल का भी निर्माण होगा।

देवरिया-कसया मार्ग की लंबाई 31.500 किलोमीटर व वर्तमान में चौड़ाई 10 मीटर है। फोरलेन होने पर इसकी चौड़ाई 15 मीटर यानी प्रत्येक लेन की चौड़ाई 7.50 मीटर व बीच में दो मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से मंगलवार को इस सड़क परियोजना के स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य पर पांच वर्षीय अनुरक्षण लागत सहित 292 करोड़ 06 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति व्यय वित्त समिति की ओर से प्रदान की गई है।

पहली किस्त के रूप में 102 करोड़ 22 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत मार्ग के चैनेज 12.800 से 12.906 के बीच यानी पटनवा घाट के सामने छोटी गंडक नदी पर 106.88 मीटर लंबाई व 11.50 मीटर चौड़ाई फुटपाथ सहित (टू-लेन कैरेज-वे 7.50 मीटर) नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।

पुल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड को नामित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली भूमि पूरी तरह सरकारी या लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व की होगी।

किसानों की निजी भूमि का उपयोग उनकी सहमति के बिना किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भूमि संबंधी कोई देयता उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिशासी अभियंता को उत्तरदायी मानते हुए उनसे भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।

फोरलेन निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा व नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के विकास को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि शासन से पहली किस्त अवमुक्त हो गई है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का काम 99% पूरा, फाइनल टेस्टिंग के बाद जल्द शुरू हो सकता है सफर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725