search

हाथी बच्चे की मौत के बाद धनबाद रेल मंडल में अलर्ट, घटाई गई ट्रेनों की रफ्तार

LHC0088 Yesterday 21:26 views 934
  

हाथी को दुर्घटना से बचाने के लिए सीआइसी सेक्शन में घटाई गति ट्रेनों की गति। (प्रतीकात्मक फोटो)।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेल मंडल के सीआइसी सेक्शन में सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर शिशु हाथी की मौत के बाद हाथियों का झुंड आ जाने के कारण मंगलवार को भी रेलसेवा प्रभावित रही। इस घटना के बाद रेल प्रबंधन एहतियातन ट्रेनों की गति धीमी करने का कदम उठाया है।  

घटना के बाद मार्ग परिवर्तित कर चलाई गईं ट्रेनें घंटों विलंब से गंतव्य को पहुंचीं। घटना को लेकर एहतियात के तौर पर रेलवे ने बरकाकाना से चोपन रेल मार्ग पर महुआमिलान-निद्रा के बीच 20 किमी प्रति घंटे की गति से काशन लगा दिया है, जिससे ट्रेनें धीमी रफ्तार से चलेंगी।

दरअसल, सोमवार की शाम 6:40 पर महुआमिलान से निद्रा स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आकर एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर उतर गया।

ट्रैक पर हाथियों के आ जाने से रेल सेवा रोक दी गई। शाम से देर रात तक रेल सेवा बाधित रही। फिलहाल रेलवे ने गति नियंत्रित कर रेल परिचालन का निर्देश जारी किया है।
शाम 5:00 के बदले रात 7:45 पर खुली रांची सासाराम एक्सप्रेस

ट्रेनोंके मार्ग परिवर्तन के कारण सोमवार को सासाराम रांची एक्सप्रेस घंटों विलंब से रांची पहुंची। इस वजह से मंगलवार को चलने वाली रांची सासाराम एक्सप्रेस शाम 5:00 बजे के बदले रात 7:45 पर रांची से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आने से गजशावक की मौत के बाद हाथी झुंड ने रेल ट्रैक पर किया कब्जा, शक्तिपुंज समेत 9 ट्रेनों के बदले गए मार्ग

दूसरी ओर, मार्ग परिवर्तन के कारण हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे, हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पांच घंटे, सासाराम रांची एक्सप्रेस 8:30 घंटे, रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस 7 घंटे 40 मिनट, संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 घंटे एवं बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस 8 घंटे 40 मिनट लेट रही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161475