search

Pravina Deshpande Died: कैंसर से जिंदगी की जंग हारीं सलमान खान की को-स्टार, 60 की उम्र में हुआ निधन

Chikheang Yesterday 21:26 views 498
  

एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। सुबह सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई और अब शाम होते-होते सलमान की एक को-स्टार के निधन की खबर भी सामने आ रही है।  

सिनेमा जगत की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर लोकप्रियता हासिल करने वालीं प्रवीणा देशपांडे का 60 साल की उम्र में देहांत हो गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद प्रवीणा ने मंगलवार 17 फरवरी को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया है।  
कैंसर से हुआ प्रवीणा देशपांडे का निधन

प्रवीणा देशपांडे के निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी गई है। जिसमें अभिनेत्री की तस्वीर शामिल है और उनकी मौत की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है-  

यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट

  

आपको बता दें कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे स्वर्गवास 17 फरवरी 2026 को गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को 3 बजे हिंदू शमशान घाट, चकला पारसीवाड़ा, अंधेरी ईस्ट मुंबई में किया गया है। मालूम हो कि प्रवीणा देशपांडे के बच्चों की तरफ से उनकी निधन का जानकारी सोशल मीडिया पर मुहैया कराई गई है।  
        View this post on Instagram

A post shared by Pravina Deshpande (@pravinadeshpande)


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय से प्रवीणा देशपांडे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2019 में प्रवीणा को पहली बार ब्लड कैंसर के बारे में पता लगा और तबसे उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। लेकिन अफसोस वह इस गंभीर बीमारी के जिंदगी की जंग हार गईं। मूलरूर से मराठी एक्ट्रेस के तौर पर प्रवीणा देशपांडे ने सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया।  
सलमान के साथ इस मूवी में आई थीं नजर

प्रवीणा देशपांडे को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए काफी याद किया जाएगा। इस मूवी में उन्होंने एक्ट्रेस आसिन की मामी की भूमिका अदा की थी, जो सलमान और आसिन की शादी कराने में अहम योगदान देती हैं। इसके अलावा बतौर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे एक विलेन और परमाणु जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं। बता दें कि आखिरी बार उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी में देखा गया था।  

यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163457