search

IND W A vs NEP W: भारत ए ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, 7 विकेट से दर्ज की जीत

Chikheang 2026-2-17 20:27:45 views 1134
  

भारतीय टीम ने दर्ज की जीत  



बैंकाक, पीटीआई। सीनियर टीम की गेंदबाज तनुजा कंवर और मिन्नू मणि के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ए ने मंगलवार को नेपाल को सात विकेट से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा ने 12 रन देकर चार विकेट लिए जबकि मिन्नू ने आठ रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

तनुजा और मिन्नू की शानदार गेंदबाजी से भारत ने नेपाल को 18 ओवर में केवल 78 रन पर आउट कर दिया। जवाब में दिनेश वृंदा की 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन की शानदार पारी से भारत ए ने महज 7.5 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बनाकर जीत दर्ज की और दो अंक हासिल किए। भारतीय टीम अब चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला यूएई और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले मैच के बाद होगा। यूएई के चार अंक हैं, लेकिन पाकिस्तान के जीत हासिल करने पर दोनों टीम के चार-चार अंक हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट के आधार पर यह तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर यूएई जीत जाता है तो वह छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा, जिससे भारत दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND W A vs PAK W A: मेंस से पहले विमंस टीम ने पाकिस्‍तान को चटाई धूल, एकतरफा मुकाबले में बुरी तरह रौंद दिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244