search

23 फरवरी से बक्सर को बड़ी सौगात: अमृत भारत एक्सप्रेस से सीधे जुड़ेगा मुंबई-नॉर्थ ईस्ट, तेज और किफायती सफर

deltin33 Yesterday 20:27 views 170
  

पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्‍सप्रेस से आरामदायक होगा सफर। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, बक्सर। Amrit Bharat Express: बक्सर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पनवेल–अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भगवा रंग की सेमी-हाईस्पीड ट्रेन अब बक्सर से महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व भारत की यात्रा को आसान, आरामदायक और किफायती बनाएगी।

इस ट्रेन के परिचालन से बक्सर को सप्ताह में एक दिन मुंबई (पनवेल) और पश्चिम बंगाल–असम सीमा तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यह सेवा खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।  
ट्रेन का शेड्यूल


  • ट्रेन संख्या 11031: पनवेल से प्रत्येक सोमवार–मंगलवार को रवाना होगी और बुधवार देर रात जबलपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, कटिहार होते हुए सिलीगुड़ी तक पहुंचेगी।

  • ट्रेन संख्या 11032: अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी और शुक्रवार को पटना, बक्सर, प्रयागराज, जबलपुर, भुसावल होते हुए पनवेल पहुंचेगी।

क्यों खास है यह ट्रेन

बक्सर स्टेशन पर ठहराव के साथ यह ट्रेन यात्रियों को पनवेल, जबलपुर, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधा संपर्क देगी।

इससे न सिर्फ यात्रा का समय और खर्च कम होगा, बल्कि महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व भारत के बीच कनेक्टिविटी भी पहले से बेहतर होगी।

कुल मिलाकर, अमृत भारत एक्सप्रेस का आगमन बक्सर और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। यह बिहार के कई प्रमुख स्‍टेशनों से गुजरेगी।  

इनमें समस्‍तीपुर, खगड़‍िया, मानसी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटल‍िपुत्र, दानापुर और आरा भी शामिल है। इस ट्रेन से उत्‍तर बिहार, कोसी और सीमांचल के यात्र‍ियों को काफी सुविधा होगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। बैठने की बेहतर व्‍यवस्‍था के साथ सफर आरामदायक होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472695