search

कानपुर के गैंगस्टर व भूमाफिया नेगी का होटल नेगी ग्रांड सील, बकाया गृहकर जमा करने पर खोला

LHC0088 Yesterday 20:27 views 831
  



संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। रावतपुर के गैंगस्टर व भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के केशवपुर स्थित होटल नेगी ग्रांड को नगर निगम ने मंगलवार को सील कर दिया। होटल पर करीब 18,35,884 रुपए गृह कर बाकी था। नोटिस के बाद भी महज पांच लाख रुपये ही जमा किया गया था। हालांकि बकाया रकम जमा करने के बाद पुनः सील खोल दी गई।


बीते दिनों आपरेशन महाकाल के दौरान फ्लैट और जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने के मामले में गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 17 से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने बीते 20 सितंबर को गंगा बैराज के पास से लखनऊ जाते समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मौजूदा समय में वह महराजगंज जेल में बंद था।

वहीं नेगी ग्रांड होटल का पिछले 1 मार्च 2022 से गृह कर जमा नहीं किया गया था जिसको लेकर नगर निगम की टीम ने 11 दिसंबर 2025 को होटल के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा की थी। जिसकी आखिरी तारीख 17 फरवरी 2026 निर्धारित थी जिसके बाद होटल प्रबंधन ने पांच लाख रुपए जमा कराया था जबकि बावजूद इसके 13,35,884 रुपए गृह कर बाकी रह गया।

मंगलवार को नोटिस का आखिरी दिवस होने के चलते नगर निगम टीम ने मंगलवार को होटल पहुंच कर उसे पूरी तरह से सील कर दिया। हालांकि प्रबंधन ने बकाया रकम नगर निगम जाकर जमा करा दी जिसके बाद पुनः सील खोल दी गई है। जोन 6 के जोनल प्रभारी रवि प्रकाश यादव ने बताया कि नेगी ग्रांड होटल को बकाया के चलते सील किया गया था,बकाया रकम जमा हो गई ही जिसके बाद सील खोल दी गई ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161498