search

India vs Pakistan संघर्ष का क्रिकेट पर असर, भविष्य में होने वाले विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत से बाहर होंगे

cy520520 3 hour(s) ago views 228
  

भारत ने पाकिस्‍तान को हराया।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्‍तान टीम ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब आईसीसी ने इससे होने वाले नुकसान और प्रतिबंधों के बारे में बताया तो पाकिस्‍तान अपने फैसले से पलट गया। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 61 रन से शिकस्‍त दी।
भविष्‍य पर विचार कर रही आईसीसी

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण आईसीसी भविष्य के ग्‍लोबल टूर्नामेंटों को भारत से बाहर शिफ्ट करने के विकल्प पर विचार कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के द एज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप को भारत से बाहर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है।
न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर खेलते भारत-पाक

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में वनडे विश्व कप और 2022 में टी20 विश्व कप की मेजबानी की थी। अब वह भविष्‍य में होने वाले इन टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है। भारत-पाकिस्‍तान और आईसीसी के बीच एक डील हुई है। इसके तहत 2027 तक दोनों टीम न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर आईससीसी इवेंट खेलेंगी।

वर्तमान स्थिति के अनुसार, भारत पाकिस्तान में नहीं खेलेगा और पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा। बांग्लादेश ने भी भारत आने से इनकार कर दिया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत बांग्लादेश का दौरा करेगा या नहीं।
प्‍लेयर्स ने नहीं मिलाया हाथ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी संवेदनशील हो गए हैं। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 और अब टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी प्‍लेयर से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है। इससे क्रिकेट जगत में तनाव और बढ़ गया है और कई लोग भारतीय खिलाड़ियों के इस रुख की आलोचना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुद्दों ने कई तरह की चर्चाओं को जन्‍म दिया है। माना जा रहा है कि अगर एशियाई देशों के बीच तनाव जारी रहता है तो आईसीसी मेजर ग्‍लोबल इवेंट्स के लिए बैकअप योजनाएं तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: भारत से क्‍यों हार गई पाकिस्‍तान टीम? अश्विन ने बताई सबसे बड़ी गलती

यह भी पढ़ें- PAK की शर्मनाक हार के बाद मोहसिन नकवी की नौकरी पर खतरा! सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने PM शरीफ को भेजा खास संदेश
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159161