search

India-France Defence Deal : इंडिया-फ्रांस के बीच गहरी होती दोस्ती, भारत को मिलेगा सुपर राफेल, देश में बनेगी हैमर मिसाइल

cy520520 3 hour(s) ago views 291
India-France Defence Deal : भारत और फ्रांस की मजबूत दोस्ती के लिए आज काफी अहम दिन है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर हैं और वो मुंबई में हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात है। मैक्रों के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील होने की उम्मीद है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि भारत और फ्रांस के बीच आज पावरफुल डील होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की ये डिफेंस डील कीमत के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सैन्य खरीद होगी।



भारत-फ्रांस के बीच पावरफुल डील



इस डील के तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे। इसमें से 24 सुपर राफेल फाइटर जेट होंगे। नई डील में ज्यादातर जेट F-4 वर्जन के होंगे। अभी भारतीय वायुसेना के पास राफेल का F-3 वैरिएंट है। प्लान के मुताबिक F-4 जेट की डिलिवरी 2028–29 से शुरू होगी। 2030 के बाद मिलने वाले जेट F-5 यानी सुपर राफेल होंगे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/stock-in-focus-gr-infraprojects-wins-rs-1897-crore-west-central-railway-epc-contract-in-madhya-pradesh-announces-rs-2-5-interim-dividend-2371858.html]Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1897 करोड़ का प्रोजेक्ट, डिविडेंड का भी है ऐलान; फोकस में रहेगा स्टॉक
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 6:01 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/srf-shares-price-fall-4-percent-after-promoter-kama-holdings-announces-stake-sale-2371848.html]SRF Shares: प्रमोटर बेचेंगे कंपनी में 3% हिस्सेदारी, बोर्ड ने दी मंजूरी, खबर आते ही शेयर 4% टूटा
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 5:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/half-of-small-cap-stocks-trade-40-percent-below-all-time-high-what-it-means-for-investors-in-2026-2371832.html]Small Cap Stocks: ऑल टाइम हाई से 40% नीचे हैं आधे स्मॉल कैप स्टॉक्स, निवेशकों के लिए क्या है इसका मतलब?
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 5:23 PM

भारत में बनेगा राफेल



96 राफेल फाइटर जेट भारत में बनेंगे । 114 में से 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। 18 जेट उड़ान के लिए तैयार हालत में फ्रांस से मिलेंगे। बाकी विमानों का प्रोडक्शन भारत में होगा। इनमें करीब 60 फीसदी तक स्वदेशी पार्ट्स इस्तेमाल किए जाएंगे। राफेल जेट का निर्माण मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत होगा। फ्रांस की दसॉ एविएशन भारतीय कंपनी के साथ मिलकर प्रोडक्शन करेगी।



हैमर मिसाइल के लिए JV



फ्रांस के साथ राफेल के अलावा दूसरे मोर्चे पर भी बड़े करार होने वाले हैं। BEL (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) और फ्रांस की सैफरॉन के बीच हैमर मिसाइल के लिए 50:50 हिस्सेदारी का JV बनाया जाएगा। शुरू में इसकी ऑथराइज्ड कैपिटल 1 लाख रुपए होगी जिसआगे बढ़कर 10 करोड़ तक किया जाएगा। ये करार हवा से जमीन में मार करने वाली हैमर मिसाइल के लिए होगा। हैमर मिसाइल राफेल में लगाई जाएगी। नेवी को दिए जाने वाले 26 राफेल में भी हैमर मिसाइल लगेगी।



दोनों देश आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने का एलान कर सकते हैं। डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को बढ़ाने का एलान संभव है। डिफेंस में इंडस्ट्रियल साझेदारी बढ़ाने का भी एलान होगा। टाटा एयरबस में H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली (H125 Light Utility Helicopter Final Assembly) का उद्घाटन होगा। उद्घाटन में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों वर्चुअली जुड़ेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159125