search

Bihar News : रोजगार चाहिए तो 21 फरवरी को दरभंगा के बेनीपुर मेले में जरूर पहुंचें

LHC0088 3 hour(s) ago views 634
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, बेनीपुर (पश्चिम चंपारण) । अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और बेहतर भविष्य की उम्मीद रखते हैं, तो 21 फरवरी आपके लिए खास मौका लेकर आ रहा है।

दरभंगा जिले के बेनीपुर में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है। यहां निजी कंपनियों में सीधी भर्ती से लेकर कौशल विकास प्रशिक्षण तक के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

8वीं पास से लेकर आईटीआई तक की योग्यता रखने वाले युवक-युवतियां इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। हुनर है तो कदर है—बस जरूरत है सही मंच तक पहुंचने की।
बेनीपुर में लगेगा रोजगार सह मार्ग दर्शन मेला

ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की ओर से 21 फरवरी को बेनीपुर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा।

मेला का आयोजन खेल मैदान, मझौडा चौक, बेनीपुर में होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी कंपनियों में सीधी भर्ती एवं कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ना है।

जीविका चैनफेड, तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस मेले में विभिन्न राज्यों और शहरों के 12 कंपनियां भाग लेंगी।

जिनमें सुरक्षा गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एलआईसी एजेंट, मल्टीपल सेक्टर, हाउसकीपिंग, ट्रेनिंग सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी ।

आयु सीमा सामान्यत: 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जबकि योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं या आईटीआई रखी गई है। इसके अतिरिक्त आरएसटीआई, दरभंगा द्वारा 10 से 30 दिनों का स्वरोजगार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों से आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित दस्तावेज साथ में लेकर आने की अपील की गई है।

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई की पहलमेला का आयोजन प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बेनीपुर, दरभंगा द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि “हुनर है तो कदर है” और “काम मिले, सम्मान मिले” के उद्देश्य से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीण युवाओं में इस रोजगार मेले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है कि यह मेला स्थानीय बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर साबित ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161403