LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 484
बेटे ने बाप पर किया धारदार हथियार से हमला(फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में बेटे ने प्रॉपर्टी और पारिवारिक झगड़ों को लेकर कथित तौर पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना इंदिरानगर पुलिस स्टेशन के डूपनहल्ली में हुई है।
आरोपी बेटा गिरफ्तार
इंदिरानगर में रहने वाले मुनिकृष्णप्पा के बेटे मोहन कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था। हमले में लगी चोटों से उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
एक सप्ताह में दूसरी घटना
एक ऐसा ही मामला तब सामने आया जब कुछ दिन पहले एक आदमी ने कथित तौर पर विज्ञान नगर में अपने माता-पिता की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, 33 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोपी रोहन चंद्र भट ने पारिवारिक झगड़े के बाद अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया था। कपल को इमरजेंसी इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घर में घुसे लुटेरे, 20 लाख रुपये कैश और आधा किलो सोना लेकर फरार |
|