Bihar Board Exam 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित कराई गई थी। बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 13.18 लाख छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के मन में अब यह सवाल आ रहा है कि आखिर कक्षा 12वीं की रिजल्ट कब जारी किया जाएगा और रिजल्ट जारी होने के बाद वे अपना रिजल्ट किस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं की परीक्षा आज से शुरू
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज यानी 17 फरवरी से शुरू हो गई है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक संचालित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
कब जारी होगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अगले माह यानी मार्च में जारी किया जा सकता है। जो छात्र एवं छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की रिजल्ट जरी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेंडेंशियल को जमा करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करके रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक |
|