search

रामबन थाना दिवस में उठे नशा, साइबर फ्राड और सुरक्षा के मुद्दे, एसएसपी ने दिया समाधान का भरोसा

Chikheang 3 hour(s) ago views 708
  



जागरण संवाददाता, उधमपुर। जिले में पुलिस और आम जनता के बीच संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से रामबन जिला पुलिस ने थाना धर्मकुंड के अधिकार क्षेत्र के तहत जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर सुंबड़ में थाना दिवस के तहत बैठक आयजिक की। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने हिस्सा लेकर एसएसपी को अपनी मांगों व समस्याओं व शिकायतों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रमुख सदस्यों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। खुले संवाद के इस मंच पर लोगों ने पुलिस तथा सिविल प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें कानून-व्यवस्था की स्थिति, नशे के बढ़ते दुरुपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने जैसे विषय प्रमुख रहे।

एसएसपी ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों पर कानून के अनुसार निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग ही शांतिपूर्ण समाज की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

इस दौरान लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। एसएसपी ने बताया कि नशा मुक्ति से संबंधित सहायता के लिए 1933 मानस हेल्पलाइन, साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 ईआरएसएस सेवा का उपयोग करें। साथ ही परिवहन मंत्रालय की राह वीर योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन दिया जाता है।

कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने सुंबड़ की शांति समिति के सदस्यों के साथ अलग बैठक भी की। इसमें उन्हें क्षेत्र में उभरती चुनौतियों, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा ग्राम रक्षा समूब (वीडीजी) के सदस्यों को भी संबोधित किया गया और उन्हें खुफिया जानकारी जुटाने, अपराधों की रोकथाम में सहयोग देने तथा समाज में शांति कायम रखने के लिए फोर्स मल्टीप्लायर की भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163296