search

क्रिकेट जगत में खलबली! सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी

deltin33 3 hour(s) ago views 637
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान की जेल में बिगड़ती हालत ने पूरी दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों को चिंता में डाल दिया है। मंगलवार को दुनिया भर के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर पाकिस्तान सरकार से इमरान खान को बेहतर मेडिकल सुविधाएं देने की गुहार लगाई है।



सुनील गावस्कर और कपिल देव भी आए साथ



इस चिट्ठी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और कपिल देव के भी हस्ताक्षर हैं। इनके अलावा ग्रेग चैपल, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और इयान चैपल जैसे महान कप्तानों ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर इमरान खान के मानवाधिकारों और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/sports/cricket/shreyas-iyer-released-from-hospital-after-successful-surgery-recovery-to-take-place-in-sydney-article-2250088.html]Shreyas Iyer: श्रे‍यस अय्यर सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, सिडनी में ही रहकर करेंगे रिकवरी
अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 2:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/india/sports/shahid-afridi-told-me-to-convert-islam-pakistani-hindu-cricketer-danish-kaneria-major-allegation-1962594.html]\“शाहिद अफरीदी ने मुझे धर्म परिवर्तन करने को कहा\“: पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का छलका दर्द
अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 3:30 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/cricket/viral-video-ms-dhoni-dance-video-at-rishabh-pant-sister-wedding-goes-viral-ipl-2025-latest-update-1962431.html]Viral Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी में दिखा धोनी का मजेदार अंदाज, डांस वीडियो हो रहा वायरल
अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 3:39 PM

आंखों की रोशनी जाने का खतरा: चौंकाने वाला खुलासा



खबरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान खान की सेहत जेल में काफी खराब हो गई है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी दाहिनी आंख की 85% रोशनी खो दी है। उनके बेटे सुलेमान ने बताया कि उन्हें एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है, जिसे \“डेथ सेल\“ कहा जाता है।



पाकिस्तानी कप्तानों की रहस्यमयी चुप्पी



हैरान करने वाली बात यह है कि जहां दुनिया भर के कप्तान इमरान के समर्थन में आए हैं, वहीं पाकिस्तान के किसी भी अन्य पूर्व कप्तान ने अब तक इस याचिका पर साइन नहीं किए हैं। हालांकि, वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जरूर जताई थी।



कप्तानों की मांग: “खेल की भावना का सम्मान करें“



हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज कप्तानों ने अपनी चिट्ठी में लिखा है:



“हम, अपनी-अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट की महान हस्ती इमरान के साथ कथित व्यवहार और उनकी हिरासत की परिस्थितियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।



इमरान खान का क्रिकेट में योगदान विश्वभर में सराहा जाता है। कप्तान के रूप में उन्होंने पाकिस्तान को 1992 Cricket World Cup में ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह जीत कौशल, दृढ़ता, नेतृत्व और खेल भावना का प्रतीक थी, जिसने सीमाओं से परे पीढ़ियों को प्रेरित किया।



हममें से कई ने उनके खिलाफ खेला, उनके साथ मैदान साझा किया, या उनकी ऑलराउंड प्रतिभा, करिश्मा और जुझारू खेल भावना को देखकर बड़े हुए। वे क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों और कप्तानों में गिने जाते हैं और खिलाड़ियों, प्रशंसकों व प्रशासकों सभी का सम्मान पाते हैं। क्रिकेट से आगे बढ़कर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में भी सेवा की और कठिन समय में देश का नेतृत्व किया। राजनीतिक मतभेदों से परे, वे अपने देश के सर्वोच्च पद पर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता रहे हैं।



हाल की रिपोर्टों में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई है, खासकर हिरासत के दौरान उनकी आंखों की रोशनी में आई गिरावट और पिछले ढाई सालों से उनकी कैद की परिस्थितियों को लेकर। एक खिलाड़ी के रूप में हम निष्पक्ष खेल, सम्मान और मर्यादा के मूल्यों को समझते हैं। हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार होना चाहिए।



हम पाकिस्तान सरकार से विनम्र आग्रह करते हैं कि उन्हें उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से तुरंत और रेगुलर मेडिकल चेकअप उपलब्ध कराया जाए।



हिरासत की परिस्थितियां मानवीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों, और करीबी परिवारजनों से नियमित मुलाकात की अनुमति दी जाए। कानूनी प्रक्रिया तक निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी देरी के पहुंच सुनिश्चित की जाए।



क्रिकेट लंबे समय से देशों के बीच सेतु का काम करता आया है। मैदान पर प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है, लेकिन आपसी सम्मान बना रहता है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को जिया।



हम संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे भी शालीनता और न्याय के सिद्धांतों को कायम रखते हुए उसी भावना का सम्मान करें। यह अपील खेल भावना और मानवीय मूल्यों के आधार पर की जा रही है, किसी भी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से नहीं।“



जेल में क्यों हैं इमरान खान?



अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान कई भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में आए ताजा फैसले के बाद अब वे कुल 31 साल की सजा काट रहे हैं।



जेल में अंधे हो गए इमरान खान, एक आंख की 85% रोशनी गई! पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा दावा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472525