search

संपत्ति विवाद के चलते दामाद ने ससुर की पीटकर की हत्या, बहन भी गंभीर रूप से घायल

Chikheang 5 hour(s) ago views 1013
  

संपत्ति विवाद के चलते दामाद ने ससुर की पीटकर की हत्या। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हरदोई। संपत्ति की खातिर दामाद ने ससुर की पीट पीटकर हत्या कर दी। शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के इस्माइलगंज गांव निवासी अशोक बाबू अग्निहोत्री अपनी बहन अलका के साथ बाइक पर हरदोई के पचेदवा क्षेत्र स्थित हथौड़ा के रामताल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

रास्ते में हथौड़ा निवासी उनके दामाद मनमोहन मिश्रा ने कुछ साथियों के साथ मिलकर अचानक अशोक बाबू पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अशोक बाबू और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां आकस्मिक सेवा में तैनात डॉ. दीपक राजपूत ने अशोक बाबू को मृत घोषित कर दिया।

मृतक अशोक कुमार का एक दिव्यांग पुत्र है। उसकी शादी नहीं हुई थी। उनके दामाद मनमोहन की पूरी संपत्ति पर नजर थी। पर अशोक ने देने से मना कर दिया तो हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में चोरों ने स्कूल और घर को बनाया निशाना, अनाज और नकदी लेकर हुए फरार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163314