search

घर में सो रही थी अकेली महिला, मिलने को सिरफिरा रात में खटखटा रहा था दरवाजा

Chikheang 5 hour(s) ago views 180
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, सुरीर (मथुरा)। गांव भदनवारा में अकेली सो रही महिला से मिलने के लिए उसके घर पर सोमवार रात एक सिरफिरा युवक पहुंच गया और दरवाजा खोलने के लिए खटखटाने लगा।

महिला की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, जिसे देख कर युवक भाग गया। महिला ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। सुरीर के गांव भदनवारा में सोमवार रात एक महिला अपने घर में अकेली सो रही थी, पति कहीं बाहर गया था।

इस दौरान गांव एक सिरफिरा युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया और महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहने लगा। महिला को दरवाजा खटखटा रहे युवक की नीयत पर शक हो गया और उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर दिया।

सूचना पर डायल 112 पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख सिरफिरा युवक मौके से भाग गया। महिला ने आरोपित युवक के खिलाफ इस बारे में सुरीर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। एसआइ विनीत दांगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163296