search

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शिमला की महिला पहुंच गई पंजाब, शारीरिक संबंध बनाने के बाद पता चला व्यक्ति है शादीशुदा

deltin33 3 hour(s) ago views 939
  

शिमला की महिला का शादी के नाम पर शारीरिक शोषण किया गया। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। इंटरनेट मीडिया पर हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। शहर की 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर महिला थाना शिमला में जीरो एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब के पटियाला जिले के संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।

महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान राजदीप सिंह से हुई। उसने उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी एक बेटी है।  
जालंधर के चर्च में शादी की

महिला के मुताबिक उसने आरोपित पर भरोसा कर अपनी पूरी जानकारी साझा की। कुछ समय बाद आरोपित ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने अपने और बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। पिछले साल 25 जुलाई को आरोपित ने जालंधर के एक चर्च में उससे शादी की।
शारीरिक शोषण किया

इसके बाद आरोपित उसे अपने साथ पटियाला की पावर कालोनी, माडल टाउन, राजपुरा के इस्लामपुर और अंबाला कैंट सहित विभिन्न स्थानों पर लेकर गया। महिला का आरोप है कि इन स्थानों पर आरोपित ने उसका शारीरिक शोषण किया।
दिसंबर 2025 में पता चला शादीशुदा है व्यक्ति

महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसे पता चला कि उस व्यक्ति की पत्नी जीवित है और उनका तलाक भी नहीं हुआ है। जब उसने इस बारे में उससे पूछा तो उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। ये सभी घटनाएं पंजाब में हुई हैं, इसलिए पूरा रिकार्ड संबंधित थाना डिवीजन-चार जिला पटियाला को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर हाईवे पर कार ने रौंदा व्यक्ति, घुमारवीं के पास पशुओं को खदेड़ते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472468