नगर के कोठीडीह में प्रशासन की कार्रवाई
संवाद सूत्र, बाराबंकी। अवैध निर्माण पर प्रशासन का सोमवार को बुलडोजर चला। बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया। वहीं, अवैध कब्जे की रिपोर्ट में गलत जानकारी देने पर लेखपाल पर भी कार्रवाई हो सकती है।
नगर पालिका परिषद बाराबंकी के कोठीडीह में एक अधिवक्ता ने शिकायत की कि छह हजार वर्गफीट में सर्वजीत ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद सोमवार को नवाबगंज तहसीलदार भूपेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश पर कानूनगो और लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची, बुलडोजर से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
सर्वजीत का कहना है कि उसकी जमीन है, बिना पैमाइश और नोटिस दिए बगैर कार्रवाई की गई है। तहसीलदार ने बताया कि अवैध निर्माण ढहा दिया गया है। |