search

पंजाब में AAP ने विधायकों को किया अलर्ट: SIR में न कटें वोट, स्वास्थ्य कार्ड और तीर्थ यात्रा पर भी जोर

cy520520 2026-2-17 13:26:49 views 1247
  



इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान बहुत से लोगों का नाम कटने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने होने हैं और इससे पहले राज्य में भी एसआइआर शुरू होगा। ऐसे में पार्टी ने अपने विधायकों को सजग रहने को कहा है ताकि किसी भी वोटर का वोट न कट पाए।

मोगा में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इस संबंध में एक बैठक की। इस बैठक में राज्य में आप के तमाम विधायकों ने भाग लिया।

सिसोदिया ने विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में जाकर इस ओर ध्यान दें कि सभी के वोट बने रहें। हालांकि इस अवसर पर कई विधायकों ने कहा कि यह काम बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से करवाया जा रहा है और हर बूथ पर अपने बीएलओ होने चाहिए, तभी हमें यह जानकारी मिल सकती है कि कितने लोगों के नाम कटे हैं।

बैठक के दौरान सिसोदिया ने विधायकों से कहा कि वे पंजाब सरकार की ओर से राज्य के लोगों को दी जाने वाली दस लाख की बीमा योजना के कार्ड बनाने में भी तेजी दिखाएं। उनका सुझाव था कि हेल्थ कार्ड बनाने में वोटर आई कार्ड और आधार कार्ड लिया जा रहा है।
किन लोगों के कार्ड कटे

ऐसे में पार्टी के पास पूरा डाटा आ जाएगा और यह पता चल जाएगा कि किन लोगों के कार्ड कटे हैं। उन्होंने सभी विधायकों से यह भी पूछा कि उन्हें हेल्थ कार्ड बनाने में क्या दिक्कत आ रही है? ताकि इसे दूर किया जा सके। इसके अलावा बैठक में तीर्थ यात्रा योजना को चर्चा की गई। पार्टी प्रभारी ने कहा कि विधायक कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीर्थ यात्रा योजना में लाकर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ें।

काबिले गौर है कि आम आदमी पार्टी ग्राउंड स्तर पर लोगों को अपने साथ जोड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है और कहीं न कहीं पार्टी की इसी कवायद ने विपक्षी दलों को परेशानी में डाला हुआ है। पार्टी के मोहल्ला क्लीनिकों के बाद अब दस लाख रुपये के हेल्थ कार्ड की भी आम लोगों ने चर्चा करनी शुरू कर दी है।

इसी तरह पार्टी ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हर गांव में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाकर एक-एक गांव को कवर कर लिया है। हर गांव में आठ से दस लोगों की टीम बनाई गई है जिससे पार्टी के पास लगभग सवा लाख लोगों की एक टीम तैयार हो गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725