search

IPO News: अगले हफ्ते आने वाला है इस ज्वेलरी कंपनी का आईपीओ, कितना है जीएमपी; आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?

Chikheang 3 hour(s) ago views 674
  



नई दिल्ली। ऐ फाइनेंस (Aye Finance) और फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) की खराब प्रदर्शन के बाद निवेशकों का मन दुखी हो गया है। वे अब एक मीशो और एलजी जैसे शानदार मुनाफा देने वाली आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं।  

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट एक और मेनबोर्ड आईपीओ की एंट्री होने जा रही है। कंपनी इतनी फेमस नहीं है, इसलिए ज्यादा लोग इसके बारे में बात नहीं कर रहे। कंपनी के नाम से ही समझ आता है कि यह ज्वैलरी बनाने का काम करती है। PNG Reva Diamond Jewellery जल्द अपना आईपीओ लाने जा रही है।  

यह जानने से पहले कि आपको निवेश करना है या नहीं। इस आईपीओ से जुड़ी कुछ बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं।  
IPO के बारे में बेसिक डिटेल्स
प्राइस बैंड367 रुपये से 386 रुपये
लॉट साइज32 शेयर्स
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
कब खुलेगा?24 फरवरी
कब होगा बंद?26 फरवरी
फ्रेश इश्यू380 करोड़ रुपये

वित्त प्रदर्शन कैसा है?
वित्त वर्ष 2025वित्त वर्ष 2024वित्त वर्ष 2023
रेवेन्यू₹258.18₹195.63₹198.84
नेट प्रॉफिट₹59.40₹42.4₹51.7


(नोट:ऊपर दी गई रकम करोड़ रुपये में है।)

वित्त वर्ष 2024 में इसके रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में कमी दिखी है। लेकिन वित्त वर्ष 2025 में इसमें अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। अब सबसे महत्वपूर्ण बात पर आते हैं कि क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए?

आपको निवेश करना चाहिए?

  

पीएनजी रेवा डायमंड ज्वेलरी का पीई रेश्यो 20.7 दर्ज किया गया है। अगर इसके पीई की तुलना बाकी कॉम्पिटिटर से करें तो इसका पीई प्रॉपशेयर प्लेटिना (Propshare Platina) और मारुशिका टेक (Marushika Tech) से ज्यादा बाकी दिए गए सभी कंपनियों से इसका पीई कम है। इसका अर्थ हुआ कि कंपनी अपने सेक्टर की मौजूदा कंपनियों से कम वैल्यूएशन पर है।  

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163212