search

संभल: शादी के एक साल बाद फंदे पर झूला नवविवाहित जोड़ा, आठ महीने की गर्भवती थी पत्नी

deltin33 8 hour(s) ago views 173
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, जुनावई (संभल)। घरेलू कलह के चलते एक नवविवाहित दंपती ने एक साथ फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया है। घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन, स्वजन ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पत्नी आठ माह की गर्भवती भी थी।
संभल में शादी के एक साल बाद फंदे पर लटके मिले नवविवाहित दंपती के शव

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामानी निवासी 22 वर्षीय खोराज की शादी एक साल पहले रजपुरा थाना क्षेत्र निवासी सरोज के साथ हुई थी। खोराज शराब पीने का आदी बताया गया है और इधर-उधर काम कर लालन-पालन करता था। सोमवार की रात्रि काे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने एक साथ ही खुदकुशी करने का निर्णय लिया और कमरे में ही सरिया में साड़ी का फंदा बनाकर दोनों उसी से झूल गए। जबकि खोराज की मां बरामदे में सो रही थी।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामानी का मामला, पुलिस माैके पर पहुंची, कार्रवाई से इंकार

मंगलवार की सुबह में जब पति-पत्नी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और कोई आहट भी नहीं हुई तो आवाज लगाईं, फिर भी कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। बाद में कमरे के दूसरे गेट को तोड़कर देखा तो नजारा देखकर चीख निकल गई। दोनों के शव फंदे पर झूल रहे थे। बाद में दोनों को नीचे उतार लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी की एक साथ मौत की जानकारी प्राप्त हुई थी लेकिन, इसमें किसी भी पक्ष ने कार्रवाई से मना कर दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472597