search

Meerut Metro: PM के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर, केंद्रीय शहरी सचिव ने नमो भारत ट्रेन में बैठकर देखी व्यवस्था

Chikheang 8 hour(s) ago views 388
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) व मेरठ मेट्रो का शुभारंभ 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शताब्दी नगर स्टेशन से करेंगे।

  

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों व हेलीपैड का निरीक्षण किया। वहीं कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।

अधिकारियों ने शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में बैठकर मेरठ साउथ स्टेशन तक व्यवस्था भी देखी। उधर, एसएसपी के आदेश पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वालों का सत्यापन शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया
पांच हेलीपैड बनाए जा रहे

मोहकमपुर में वर्धमान प्रिंटलाइन के पास पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां से कार द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद वह मेरठ मेट्रो में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह स्कूली बच्चों व श्रमिकों से संवाद करेंगे।

हालांकि नमो भारत ट्रेन भी साथ-साथ चलेंगी। वहां से कार द्वारा दोपहर 12.50 बजे मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 2.20 बजे हेलीकाप्टर से नई दिल्ली लौटेंगे। जनसभा स्थल के समीप भी पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया

केंद्रीय शहरी सचिव एनसीसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ पहले शताब्दी नगर रैपिड स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन व हेलीपैड निरीक्षण के बाद नमो भारत ट्रेन से मेरठ साउथ स्टेशन और वहां से जनसभा स्थल गए। हेलीपैड का भी मुआयना किया। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार भी उनके साथ थे।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मोहिउद्दीनपुर में परखी तैयारी

मोहिउद्दीनपुर में रैली होगी। वैसे तो यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन भाजपा की ओर से इसमें अधिक से अधिक लोगों को बुलाया जाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग आदि को लेकर सोमवार को भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने डीएम व एसएसपी के साथ निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा होगी आसान, इस पर जल्द 120 KM प्रतिघंटा की गति से दौड़ेंगे वाहन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163347