search

मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा

cy520520 2026-2-17 11:56:27 views 890
  

बिहार में पुलिसकर्मी को मारी गोली। सांकेतिक फोटो



संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। शहर के बेला इलाके में मंगलवार को बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायल को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल व्यक्ति बेला थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुलिसकर्मी ने साहस दिखाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग भी वहां जुट गए। गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।

मौके से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। सूचना पर बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बदमाशों द्वारा दो राउंड गोली फायरिंग की गई है। इसमें एक गोली पुलिसकर्मी को लगी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725