search

अवैध पार्सल बताकर 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अफसर बनकर एटा की महिला से ठगे रुपये

LHC0088 3 hour(s) ago views 610
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। एक महिला के फोन पर शहर में कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताया और महिला से कहा कि उसका पार्सल कस्टम में पकड़ा गया है, जिसमें अवैध चीजें हैं। महिला सकते में आ गई और आरोपित के धमकाने पर 35 हजार रुपये उसके खातों में डाल दिए। आरोपित ने दो लाख रुपये की मांग रखी थी। महिला चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रही।
क्यूआर कोड भेजकर आरोपित ने डलवा लिए 35 हजार रुपये

फर्जी पुलिस अधिकारी ने दो दिसंबर 2025 से लेकर छह दिसंबर 2025 तक पार्सल पकड़े जाने के नाम पर महिला को खूब धमकाया। उससे कहा कि उसने पार्सल के जरिए अवैध चीजें मंगवाई हैं और उसकी पोल खुल चुकी है, अब उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर महिला घबरा गई।
चार दिन तक फर्जी पुलिस अफसर करता रहा सौदेबाजी

फर्जी अधिकारी ने दो लाख रुपये की मांग रखी और चार दिन तक सौदेबाजी चलती रही। अंत में आरोपित ने महिला से एक खाते में 30 हजार रुपये और दूसरे में पांच हजार रुपये डलवा लिए। आरोपित ने एक क्यूआर कोड भी भेजा था। उसी के जरिए रुपये भेजे गए। बाद में महिला ने साइबर थाने में तहरीर दी, जांच हुई तो मामला सही पाया गया। अब रिपोर्ट दर्ज हुई है।

साइबर थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जो खाते दिए गए हैं उनकी भी जांच चल रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161160