search

श्रद्धालुओं को अब फ्री में मिलेगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद, श्राइन बोर्ड ने शुरू की अनूठी पहल

cy520520 3 hour(s) ago views 828
  
कैप्शन: श्रद्धालुओं को अब फ्री में मिलेगा मां वैष्णो देवी का प्रसाद (फाइल फोटो)






संवाद सहयोगी, कटड़ा। महाशिवरात्रि पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए निश्शुल्क प्रसाद वितरण की शुरुआत की है। वैदिक रीति-रिवाजों और कन्या पूजन के बाद इस सेवा का शुभारंभ किया गया। इसकी औपचारिक घोषणा बोर्ड की गत दिनों हुई बैठक में अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने की थी।

श्रद्धालुओं को वितरित किए जाने वाले प्रसाद के लिए बोर्ड ने विशेष रूप से ‘पाउच प्रसाद’ तैयार किया है, जिसमें सूखे मेवे, पवित्र मौली (कलावा) और पवित्र पिंडियों की आकृति अंकित सिक्का शामिल है, जो श्री माता वैष्णो देवी के दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।

प्रसाद पाउच को स्वच्छता, पवित्रता और सुविधाजनक वितरण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) सचिन कुमार वैश्या ने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन धार्मिक महत्व रखता है। इसलिए इस पावन दिन पर प्रसाद वितरण की शुरुआत की है।
तीर्थयात्रियों के लिए नई योजनाएं लागू

दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को निकास मार्ग पर प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा। बोर्ड तीर्थयात्रियों की सुविधा और कल्याण के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रहा है। भवन के एसडीएम, पुजारीगण, श्राइन बोर्ड के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सीईओ ने कहा कि बोर्ड हर साल लाखों भक्तों के लिए यात्रा को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए सुविधाओं को विस्तार दे रहा है। बोर्ड लगातार भक्तों को जरूरी सेवा निश्शुल्क देने के प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें- होली पर काशी से वैष्‍णो देवी जाने का शानदार मौका, रेलवे ने चलाई व‍िशेष ट्रेन, नोट कर लें समय...

यह भी पढ़ें- चलो बुलावा आया है... माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी; रोजाना 13 हजार से 16 हजार श्रद्धालु लगा रहे हाजिरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158855