search

विक्रमशिला सेतु पर अब नहीं लगेगा जाम, 24 घंटे क्रेन के साथ मुस्तैद रहेंगे यातायात पुलिस के जवान

LHC0088 3 hour(s) ago views 132
  

विक्रमशिला सेतु (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बीते दिनों विक्रमशिला सेतु पर दो व पहुंच पथ पर एक ट्रक के खराब होने के कारण कटिहार के कुर्सेला से जगदीशपुर तक 100 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। जाम की वजह से इंटरमीडिएट और शिक्षक पात्रता परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में मंगलवार से शुरू होने जा रही बिहार और सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जाम में नहीं फंसना पड़े, इसको लेकर यातायात पुलिस की टीम ने मुकम्मल तैयारी की है।

विक्रमशिला सेतु पर 24 घंटे क्रेन की तैनाती कर दी गई है। डेढ़ सौ से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती शहर में की गई है। विक्रमशिला सेतु पर अहले सुबह से ही स्पेशल पुलिस की टीम गश्त करेगी। किसी भी गाड़ी के ब्रेक डाउन होने पर तुरंत उसे क्रेन की मदद से हटाया जाएगा।

इसके साथ ही दोनों तरफ की आवाजाही विशेष कर छात्रों को शुरू कर बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि एक पाली में 23 हजार 234 छात्र शामिल होंगे।

पहले दिन अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को शहर में भीड़ अधिक देखी गई। हजारों की संख्या में छात्र शहर में सोमवार को ही देखे गए।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में गर्मी में नहीं होगी पेयजल की किल्लत, मार्च में नए वाटर वर्क्स से जलापूर्ति का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बायो-मेडिकल कचरे पर डीएम की समीक्षा बैठक, सिविल सर्जन को 48 घंटे में निरीक्षण रिपोर्ट देने का निर्देश

यह भी पढ़ें- बिहार में आज से शुरू होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161025