परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से बोकारो जिला के विभिन्न केंद्रों पर सोमवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा का संचालन किया गया। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के आवश्यक कागजात की जांच की गई।
इसके पश्चात उन्हें परीक्षा केंद्र में अंदर आने की अनुमति दी गई। विद्यार्थियों ने वीक्षकों की देखरेख में परीक्षा दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने कहा कि मैट्रिक के विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय एवं इंटरमीडिएट कला संकाय के विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दिया।
पहली पाली में मैट्रिक के 13626 विद्यार्थी उपस्थित व 82 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कला संकाय के 9555 विद्यार्थी उपस्थित व 88 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दिया। |
|