फगवाड़ा में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, फगवाड़ा (कपूरथला)। कपूरथला के फगवाड़ा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट निखिल के तौर पर हुई है, जो फिल्लौर के पास सुन्नर खुर्द गांव का रहने वाला था। उसे फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फगवाड़ा की पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) माधवी शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
एजेंसी इनपुट के साथ... |