search

कैथल में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

LHC0088 Yesterday 22:26 views 264
  

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, राजौंद। गांव जलमाना के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजौंद निवासी कुलदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कुलदीप करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप अपनी ड्यूटी पूरी कर करनाल से राजौंद स्थित अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव जलमाना के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।


हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल असंध पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया। करनाल में इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जलमाना थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160938