ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि और वाहनों के सुगम संचालन के लिए इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पांच दिनों तक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर सोमवार शाम एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया कि जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का इस्तेमाल करेंगे।
इसके अलावा जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे।
जो वाहन चालक पटोदी झज्जर केएमपी फ्लाइओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाने चाहते हैं वे केएमपी फ्लाइओवर से पटोदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं। |
|