search

UP में जनगणना-2027 के लिए 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग कल से शुरू, 285 लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण

cy520520 Yesterday 20:57 views 240
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनगणना-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। पहले चरण में 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों को चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। चार दिनों में कुल 285 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये मास्टर ट्रेनर आगे अपने-अपने जिलों में अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। दूसरे चरण में बाकी जिलों के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 24 से 27 फरवरी के बीच कराया जाएगा।

कौन से 27 जिले शामिल?

जिन 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों को पहले चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनमें आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, हापुड़, हाथरस, झांसी, ललितपुर, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली, सोनभद्र और वाराणसी शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सही, समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है, ताकि जनगणना-2027 की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

यह भी पढ़ें- 2017 के बाद पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर बढ़ा UP, प्रदेश बना मेजर इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन : CM योगी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652